फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चूड़ी श्रमिक की मौत, परिजन ने शव रखकर लगाया जाम

Sun, 10 Aug 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बंबा बाईपास हाइवे पर शव रखकर जाम लगाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक चूड़ी श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस के साथ अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे तक पूरा हाईवे जाम रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

सत्य नगर लक्ष्मी स्कूल वाली गली निवासी रोहित (20) मुईउद्दीनपुर स्थित एक चूड़ी के गोदाम पर काम करता था। शनिवार को त्योहार पर उसे छुट्टी मिली थी। शाम को घर से जाने के बाद उसका कोई पता नहीं लगा था। देर रात पुलिस ने सूचना दी कि सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है। परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के भाई गुलशन ने आरोप लगाते हुए बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक शनिवार शाम करीब चार बजे उसे घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से उसका भाई गायब था। उसके भाई की हत्या की गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। थाना पुलिस द्वारा आरोपाें को अनदेखा किया तो परिजन ने बंबा बाईपास पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर उत्तर पुलिस के अलावा रसूलपुर और रामगढ़ थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। काफी देर तक समझाने के बाद भी परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे। करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिजन ने जाम खोला।
मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा लगाए गए जाम को समझाबुझाकर खुलवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें