बजरंग दल के जिला संयोजक संतोष कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में राहुल गांधी के पुतले का दहन तहसील तिराहे पर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जेएनयू में ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से भारत एवं धर्म विरोधी कार्य करती रही है। मांग की गई कि वोटों की राजनीति कांग्रेस बंद करे। राहुल का कदम देश के शहीदों का अपमान है। बजरंग दल ने जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।