स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बाहर संदिग्ध वाहनों के साथ लोगों की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सोमवार को बैंकों के खुलने के साथ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ ही बैंकों के अंदर एवं बाहर संदिग्धों से पूछताछ की गई। एटीएम केंद्रों के बाहर भी चेकिंग हुई। बैंक प्रबंधन को खराब सीसीटीवी कैमरों को तत्काल ठीक कराने की हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण श्याम सिंह टीम के साथ सुहागनगर एवं स्टेशन रोड स्थित बैंकों के बाहर सक्रिय रहे। थाना उत्तर के एसएसआई नरेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार यादव ने बाईपास रोड के साथ कोटला चुंगी चौराहे पर स्थित बैंकों के बाहर चेकिंग की। थानाध्यक्ष रसूलपुर प्रमोद कुमार मलिक के साथ उनकी टीम ने आसफाबाद चौराहे पर बैंकों के बाहर चेकिंग करते दिखाई दिए।
थानाध्यक्ष लाइनपार महेश सिंह ने भी रामनगर क्षेत्र तो मटसेना थानाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित ने जिला मुख्यालय के बाहर बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बैंकों के साथ ही एटीएम केंद्रों पर भी चेकिंग की। पुलिस ने इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के साथ अलार्म की चेकिंग की। यदि किसी बैंक का अलार्म खराब दिखाई दिया तो उसे ठीक कराने की हिदायत दी। मक्खनपुर में विनय कुमार मिश्र एवं चौकी प्रभारी ने चेकिंग की। नारखी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला।