फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त माह में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑनलाइन बैंकिंग और तमाम तरह के मोबाइल एप के बावजूद बैंक में जाकर लेन-देन कम नहीं हुआ है। अगस्त में 11 दिन बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। एक अगस्त को ईद की छुट्टी रहेगी। तीन अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे। चार, पांच, छह और सात को बैंक खुलेंगेे। आठ अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार और नौ अगस्त को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 10 अगस्त के बाद 11 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर बैंक बंद रहेंगे और 16 अगस्त को रविवार के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा। 17 से 21 अगस्त तक बैंक खुले रहेंगे। फिर 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार और 23 को रविवार होने के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा। 30 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। एलडीएम निर्मल ने कहा कि त्योहारी सीजन होने के कारण इस बार बैंकों का अवकाश ज्यादा दिन रहेगा। हालांकि उपभोक्ताओं को तनाव लेने की आवश्यकता नहीं। क्योंकि बैंक बीच-बीच में खुलेंगे तो कामकाज होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें