फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआ समुदाय के बेघरों को जल्द मिलेंगे खुद के आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
फरोजाबाद। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे मछुआ समुदाय के लोगों को जल्द ही अपना घर मिलेगा। मत्स्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक शिकोहाबाद ने शनिवार को आवासीय भवन की आधारशिला रखी। नीली क्रांति योजना के अंतर्गत गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मछुआ समुदाय के बेघर एवं गरीब मछुआरों को आवासीय भवन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने मछुआ बाहुल्य रामदासपुरा एवं अलादीपुर विकास खंड फिरोजाबाद में लगभग 28.80 लाख रुपये की लागत वाले बहुमंजिला व 24 आवासीय भवनों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी। वहीं भवन स्वीकृत होने के उपरांत विधायक शिकोहाबाद मुकेश वर्मा ने शनिवार को भवन निर्माण की आधार शिला रखी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें