फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों की मजबूती और खूबसूरती के लिए किया जागरूक

Mon, 30 Nov 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट ब्रिगेड की ओर से शनिवार को नगर के तीन स्कूलों में बच्चों की दांत की जांच के लिए निशुल्क कैंप लगाया गया। शिविर में सैकड़ों बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। साथ ही समझाया गया कि किस तरह दांतों को मजबूत बनाया जाए। दांतों की चमक बरकरार रखने के लिए विशेषज्ञों ने जरूरी उपाय बताए।
विज्ञापन

 फीरोजाबाद के 32 पेरल द डेंटल हास्पिटल की टीम ने नगर के रोजवर्ड स्कूल नगला मिर्जा, जीपी पब्लिक स्कूल, विजय नगर, श्रीमोतीलाल बालिका विद्यालय मिर्जा बड़ा फीरोजाबाद में दंत परीक्षण निशुल्क शिविर का आयोजन किया। जिसमें डॉक्टर सर्वेश बंसल और डॉक्टर रिबू गर्ग ने बच्चों के दांत की निशुल्क जांच की।  डॉ रिबू गर्ग ने बताया कि दांतों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। रोजाना दो बार ब्रश करना चाहिए। दांतों को एक बार फ्लक्स और नियमित रूप से डेंटिस्ट के पास जाएं। यदि आपके मसूड़े फूल गए हों तो ऐसा संक्रमण के कारण हो सकता है। डॉ सर्वेश ने बताया कि हमेशा नरम ब्रिस्टल वाले टूथब्रश का प्रयोग करना चाहिए। भोजन करने के तुरंत बाद कुल्ला करके मुंह साफ कर लेना चाहिए। डाक्टरों ने अमर उजाला और डाबर कंपनी की ओर से बच्चों को गिफ्ट हैंपर दिए। रोजवर्ड स्कूल नगला मिर्जा के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राकेश, जीपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बनारसीदास, श्रीमोतीलाल बालिका विद्यालय मिर्जा बड़ा के प्रधानाचार्या पूनम कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें