फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक मॉडल बनाकर किया विज्ञान के प्रति जागरूक

विज्ञापन
महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनीय के दौरान अपने अपने प्रोजेक्? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समग्र शिक्षा के तहत माध्यमिक शिक्षा की विज्ञान प्रदर्शनी महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल बनाकर विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक किया। करीब 124 मॉडल प्रदर्शनी में शामिल किए गए।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआईओएस ने सभी मॉडल का अवलोकन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण संबंधी, पक्षी संरक्षण, फायर सायरन, समेकित कृषि प्रणाली, केंचुआ खाद, यातायात, सड़क दुर्घना आदि प्रकार के मॉडल विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए। निर्णायक मंडल में भारती शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ, अजय सिंह, डॉ. आरके तेंगुरिया, आरके कुलश्रेष्ठ, रंजना सहाय, राहुल कुमार, पीके सारस्वत, केके यादव, निधि मेहरा आदि शामिल रहे। नोडल अधिकारी अशोक अनुरागी ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव ने आभार व्यक्त किया। बीएसए अरविंद पाठक, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश यादव, प्रधानाचार्य संघ के कोषाध्यक्ष अजय सिंह, हिमांशू शर्मा, अश्वनी जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें