फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में रूचि नहीं ले रहीं जिले की पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले की ग्राम पंचायतें रुचि नहीं ले रही हैं। बीस दिन पूर्व शासनादेश जारी होने के बाद अभी तक जिले की किसी भी ग्राम पंचायत ने इस योजना में आवेदन नहीं किया है। इस योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में आठ लाख, द्वितीय पुरस्कार में सात एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना में जिले की ग्राम पंचायत रुचि नहीं दिखा रहीं हैं। जबकि इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया गत 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है। अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत ने आवेदन नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक शासन ने इस योजना के लाभ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की है।
जिले की पांच ग्राम पंचायतों को गत वर्ष लाखों रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई थी। इनमें लुहारी, खौडई, कछवाई, कठफोरी एवं त्रिलोकपुर के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लाभ के लिए अभी तक किसी भी पंचायत ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। प्रधानों से इस संबंध में संपर्क साधा जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को आवेदन के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें