फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, किशोरी की मौत

Sat, 06 Jul 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के गांव सोथरा के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित ऑटो पलट गया। घटना में बालिका और उसके माता-पिता घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टर ने चार वर्षीय बालिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोथरा निवासी बंटू की दो वर्षीय पुत्री बीमार थी। वह बृहस्पतिवार शाम को उसका उपचार कराने ऑटो से सिरसागंज जा रहे थे। साथ में पत्नी रुचि और चार वर्षीय पुत्री पल्लवी भी थी। सोथरा गांव के पास सामने से आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक पलट गया। घटना में दंपती और पल्लवी घायल हो गई। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणाें की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन और पुलिस भी आ गए। घायलोंं को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पल्लवी के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें