फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग पर पलटा ऑटो, महिला की मौत, एक घायल

Sun, 14 Jun 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ आटो - फोटो : हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ आटो
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के मैनपुरी-बरनाहल रोड पर रविवार दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो सवार एक 20 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। एक अन्य महिला सवारी जख्मी है।
विज्ञापन

शहर के अम्बे नगर, थाना रामगढ़ निवासी प्राची (20) पत्नी आलोक कुमार रविवार को अपने ससुर और बेटे के साथ मायके बरनाहल, मैनपुरी जाने के लिए घर से निकली थीं। दोपहर के समय वे सभी सिरसागंज पहुंचे और वहां से बरनाहल जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए। ऑटो में थाना रसूलपुर के अमृत नगर निवासी मुन्नी देवी पत्नी राज बिहारी सहित अन्य सवारियां भी मौजूद थीं। सिरसागंज से सवारियां भरने के बाद ऑटो अभी मैनपुरी हाईवे पर कुछ ही दूर आगे बढ़ा था कि तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो रफ्तार तेज होने के कारण सड़क पर ही पलट गया। राहगीरों ने ऑटो को सीधा किया और उसके भीतर फंसी लहूलुहान सवारियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल प्राची और मुन्नी देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने प्राची को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घायल महिला मुन्नी देवी का उपचार जारी है। मृतका प्राची के पति आलोक कुमार ने रोते हुए बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। मायके और ससुराल वाले भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें