फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डंपर से टकराया ऑटो, 7 लोग घायल

Thu, 29 May 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो को किनारे कराती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में बुधवार शाम एक सवारियों से भरे ऑटोे में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ऑटो में सवार सात सवारी चालक सहित गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम ककरऊ कोठी चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा होते ही ऑटो में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों का सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र के ऑटो चालक बादशाह, किरण देवी, लक्ष्मी देवी, बबीता, आर्यन, आयुष को घायल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें