फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लगाई अधिकारियों की फटकार

Tue, 17 Nov 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार व राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। समय से निर्माण कार्य पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही भुगतान रोकने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान निगम के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम विजय किरन आनंद ने पालीवाल आडिटोरियम में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों, अमृत योजना की प्रगति, राजस्व वसूली, ठेकेदारों द्वारा भुगतान के शिकायत के संबंध में समीक्षा बैठक ली। डीएम ने सर्वप्रथम राज्य वित्त आयोग,13 वे वित्त आयोग, 14 वे वित्त आयोग, मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की, जिसमें अधिकांश कार्य अधूरे मिलने पर डीएम ने निर्माण विभाग के अफसरों, बाबुओं को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लगातार समीक्षा करने के बाद भी एक-एक साल पुराने कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं। विकास कार्य अधूरे होने से जनता परेशान हैं। लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
उन्होंने ठेकेदारों से भी पूछा कि भुगतान कराने में कौन-कौन रोड़ा अटका रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण क्यों नहीं हो रहे हैं। इस पर ठेकेदारों ने बताया कि वर्षों पुराने भुगतान अटके  हुआ हैं, ऐसे नए कार्य कैसे पूरे हो। ठेकेदारों की शिकायत पर  अधिकारी व बाबुओं को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी ठेकेदार जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करें अन्यथा उन्हें ब्लैक लिस्ट कर भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें