फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती गैस दिलाने को अमित शाह से मिले उद्यमी

Tue, 17 Nov 2015 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर उद्यमियों को सरकार से सस्ती गैस दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने मांग की कि कांच उद्योग को सस्ती गैस दिलाने को केंद्र सरकार को कदम उठाना चाहिए। ताकि कांच उद्योग आगे बढ़ सके। अमित शाह ने उद्यमियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल के साथ अमित शाह से मुलाकात की। उद्यमियों ने बताया कि टीटीजेड में करीब दो दर्जन बड़ी इकाईयां की गैस खपत का भार छोटी इकाईयों पर पड़ रहा है। एपीएम गैस का अनुचित लाभ लेने के कारण यह बड़ी इकाईयां देश व अन्य क्षेत्रों में स्थापित कांच की समकक्ष इकाईयों के मुकाबले 15-20 रुपये प्रति घनमीटर प्रीमियम प्राप्त कर रही हैं, जिससे छोटी इकाईयां बंद होती जा रही हैं। उद्यमियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान फीरोजाबाद में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फीरोजाबाद की ग्लास, चूड़ी व स्मॉल इंडस्ट्रीज को सस्ती गैस दिलाने, केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव मदद का वायदा के संबंध में किए गए ट्वीट पर भी ध्यान आकर्षित किया। पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि फीरोजाबाद की कांच की चूड़ी व माउथ ब्लोइंग उद्योग से लाखों मजदूर जुड़े हुए हैं। यहां लघु इकाईयां कई दशकों से स्थापित हैं। यूपीएम प्रणाली में बड़ी इकाईयों की गैस खपत का भार छोटी इकाईयों पर पड़ रहा है, जिससे लघु इकाईयां संकट में हैं। अमित शाह ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि फीरोजाबाद के लघु उद्योग के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। कांच उद्योग से जुड़े लाखों मजदूरों के हितों पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें