फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खनन माफियाओं का दुस्साहस, होमगार्डों को धमकाकर मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर छुड़ा ले गए

Sat, 10 Oct 2026 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के अनवारा मार्ग पर खनन अ​धिकारी ने पकड़ी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली। स्रोतः विभाग - फोटो : टूंडला के अनवारा मार्ग पर खनन अ​धिकारी ने पकड़ी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली। स्रोतः विभाग
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के अनवारा से रुधऊ मार्ग पर अवैध मिट्टी खनन की चेकिंग करने पहुंचे जिला खनन अधिकारी की टीम से साथ खनन माफियाओं ने दुस्साहस किया। चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब होमगार्ड थाने ले जा रहे थे, तभी 8-10 अराजकों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की धमकी देकर दोनों ट्रैक्टर जबरन छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन

खनन अधिकारी मफतलाल ने बताया कि बृहस्पितवार की सुबह लगभग 7:36 बजे वह अपनी टीम के साथ टूंडला से अनवारा मार्ग से रुधऊ मुस्तकिल गांव की तरफ चेकिंग पर थे। इसी दौरान मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आते दिखे। रोकने पर चालकों ने वाहन रोक दिए लेकिन वे कोई भी परिवहन प्रपत्र नहीं दिखा सके। पूछताछ में चालकों ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। खनन अधिकारी ने मौके पर तैनात होमगार्ड बब्बू सिंह और होमगार्ड धर्मपाल को दोनों ट्रैक्टरों पर अलग-अलग बैठाकर टूंडला थाने ले जाने का निर्देश दिया। दोनों होमगार्ड ट्रैक्टरों को थाने ले जा रहे थे तभी ग्राम नगला शीतल की तरफ से 8 से 10 अज्ञात व्यक्ति आ पहुंचे। उन्होंने होमगार्ड बब्बू सिंह और धर्मपाल को जान से मारने की धमकी दी, गाली-गलौज व अभद्रता की जबरन दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर भगा ले गए।
घटना की सूचना पर टूंडला थाने के उपनिरीक्षक पिंटू सैनी दो कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचे और भाग रहे ट्रैक्टरों का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक मिट्टी खाली करके ट्रैक्टर को नगला छैकुर के पास छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाने में सुपुर्द कर दिया। दूसरा ट्रैक्टर अनवारा की तरफ भाग गया।
विज्ञापन


इन लोगों पर हुई प्राथमिकी दर्ज
खनन अधिकारी के अनुसार इस मामले में थाना टूंडला में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बनी सिंह (चालक) निवासी अनवारा, टूंडला, देवेश (चालक) निवासी नगला छैकुर, टूंडला, सत्यवीर (ट्रैक्टर मालिक व खननकर्ता) निवासी नगला शीतल, टूंडला, गीतम सिंह (खननकर्ता) निवासी नगला शीतल, टूंडला, रवि यादव (खननकर्ता) निवासी नगला शीतल, टूंडला, छोटू उर्फ विशेष (खननकर्ता) निवासी नगला शीतल, थाना टूंडला, अंकुश सिकरवार (खननकर्ता) निवासी टूंडला, और नीलेश (खननकर्ता) निवासी टूंडला, के साथ ही 8 से 10 अन्य व्यक्ति, जिन्होंने होमगार्डों को धमकाकर ट्रैक्टर छुड़ाए उनको नामजद किया गया है।


खनन अधिकारी मफत लाल की तहरीर पर थाना टूंडला में दोनों चालकों, ट्रैक्टर स्वामियों, खननकर्ताओं और 8-10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा करने, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने तथा अवैध खनन एवं खनिज अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

- अरुण कुमार चौरसिया, सीओ टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें