फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: काली मंदिर पर अधिपत्य का प्रयास किया जाएगा विफल

Thu, 18 Jul 2024 03:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। मंगलवार रात्रि बजरंगदल की एक बैठक रेलवे फ्रेंड्स क्लब के निकट स्थित मां काली मंदिर परिसर में हुई। बैठक में काली मंदिर एवं मंदिर के पुजारियों के विरुद्ध षड़यंत्र रच रहे लोगों के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए चेतावनी दी।
विज्ञापन

बजरंग दल के नगर संयोजक ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ जो भी कुचक्र रचने या बदनाम करने का प्रयास करेगा, बजरंग दल उसका मुंहतोड़ जबाव देगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रेल अधिकारियों से मिलकर जो कुचक्र रचते हुए अपना अधिपत्य जमाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके कतिपय मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित लोग मंदिर पर वर्षों से सेवा करते आ रहे पुजारियों को हटाना चाहते हैं तथा ऐसे लोगों को मंदिर से जोड़ना चाहते हैं, जिनका इस मंदिर से क्या धार्मिकता से कोई लेनादेना नहीं है। धर्म को बदनाम करने वालों को सबक सिखायेगा जाएगा। बैठक में उनके साथ सत्संग प्रमुख जितेंद्र कुमार जैन, सहसंयोजक रवि चौहान, धर्मेंद्र प्रताप सह संयोजक नगर हिंदू जागरण मंच, पंकज जैन, गोलू चौहान, सनी जादौन, जवाहर चौधरी, सेवक बाबा रघु, वीरू कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें