फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कपड़ा विक्रेता की हत्या का प्रयास, शटर चीरकर पार निकली गोली

Wed, 08 Nov 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दबंग ने कपड़ा दुकानदार के उपर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बचा। गोली व्यापारी के बगल से निकलकर शटर चीरते हुए पार निकल गई। आरोपी मौके से भाग निकला। बताया जाता है कि मंगलवार रात किसी मामले को लेकर दुकानदार और दबंग से बहस हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
हिमांयुपुर निवासी महावीर राठौर की रेडीमेड कपड़े की बगीची के पास दुकान है। बुधवार सुबह वह दुकान खोलने आए थे, तभी आशा आईटीआई वाली गली निवासी प्रिंस ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि गोली उसके महज एक इंच दूर से निकल कर शटर को चीरते हुए पार निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार भी आ गए। तभी मौका पाकर आरोपी भाग निकला। महावीर ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पड़ोस के ही बुजुर्ग से आरोपी ने हाथापाई की थी। इसमें उसने बीचबचाव किया था। उससे भी कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। उसने रात में ही जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रिंस को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
-पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर पहले से ही हत्या का मुकदमा दर्ज है। वह जमानत पर बाहर आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई हैं, दबिश दी जा रही है।
-कमलेश कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें