फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: रामलीला मैदान में लहराए नीले झंडे और पोस्टर, रावण दहन के समय घटना; छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

Fri, 03 Oct 2025 10:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रामलीला मैदान में रावण पुतला दहन के दाैरान माहाैल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। शरारती तत्व हाथ में नीले झंडे ओर पोस्टर लेकर लहराने लगे। मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार रात रावण का पुतला दहन के बाद भीड़ में कुछ अराजक शामिल हो गए। उन्होंने नीले झंडे और डॉ. आंबेडकर का पोस्टर लहराकर माहौल बिगाड़ दिया। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला और अराजक तत्वों को मैदान से बाहर ले जाने के बाद उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन


वाकया रात करीब 11 बजे भीड़ में शामिल कुछ हुड़दंगी नीला झंडा और डॉ. आंबेडकर के पोस्टर लहराने लगे। इससे माहौल खराब होने लगा। कुछ लोगों ने आपत्ति जाहिर की। इसके बाद मौके पर दौड़ते हुए पुलिस आई और अराजक तत्वों को मैदान से बाहर किया। 

इंस्पेक्टर संजुल पांडेय ने बताया कि इस मामले में चरन सिंह, टीटू, जीतेंद्र, देवेंद्र, आशीष और गणेश को गिरफ्तार शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी नारखी और थाना दक्षिण क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें