फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम कक्ष में खोले गए करोड़ों के टेंडर

विज्ञापन
एडीएम कायाऱ्र्यालय में बैठे ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
 पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड के करोड़ों के टेंडर बुधवार को एडीएम कार्यालय में खोले गए। देर शाम तक ठेकेदारों की भीड़ रही। टेंडरों के खोलने के दौरान पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
विज्ञापन

सत्ताधघारी दल से जुड़े ठेकेदारों के बीच पीडब्ल्यूडी के करोड़ों के टेंडर लेने की होड़ थी। इसको लेकर कुछ ठेकेदारों ने हंगामा - नारेबाजी की थी। ठेकेदार सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव के नेतृत्व में डीएम राजेश प्रकाश से भी मिले थे। मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव एवं सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव की ही मौजूदगी में प्रांतीय खंड कार्यालय में टेंडर डाले गए। बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम उदय सिंह के कक्ष में टेंडरों को खोलने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुई। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रांतीय खंड श्रीराज, एई एचएस यादव एवं एससी शोकिया तथा निर्माण खंड के एक्सईएन संजीव सक्सेना, सहायक अभियंता एके मिश्रा व एसके सिंह व ठेकेदार मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज से पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया था। करीब 350 टेंडर खोले जाने की प्रक्रिया देर शाम तक चली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें