सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष - नगर अध्यक्ष पानी की टंकी से उतरते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
सपा नेता कुंवर विवेक जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने जिले को बहुत कुछ दिया। यदि दोनों नेताओं के लिए उनको जेल जाना पड़े तो वह पीछे नहीं रहेंगे। सैफई परिवार में चल रहे विवाद के कारण परेशान थे इसलिए टंकी पर चढ़ गए। सपा में प्रो. रामगोपाल की वापसी न होती है और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रोजेक्ट नहीं किया जाता है, तो वह फिर से आंदोलन करेंगे। यह आंदोलन सांकेतिक था, स्वयं की मर्जी से टंकी पर चढे़ और उतरे। किसी का कोई दबाव नहीं था। कुंवर विवेक जैन मांग पत्र की फोटो कापी कराकर टंकी पर चढ़े थे। इससे मीडिया को यह जानकारी हो सके कि उनकी मांग क्या है। इसके लिए उन्होंने टंकी से ही मांग पत्र नीचे फेंकना शुरू कर दिया।