फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने राजा का ताल में खाली कराई सरकारी जगह

विज्ञापन
राजा का ताल के पास नव निर्माणधीन अबैध कब्जे को तोडती जेसीबी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किए गए स्थाई कब्जे को विभागीय अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मदद से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से अवैध रुप से कब्जा करने वाले लोगों में खलबली मच गई। विरोध को देखते हुए टूंडला थाने का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन

राजा का ताल स्थित सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों ने फर्जी बैनामा कराकर सड़क किनारे पड़ी लोक निर्माण विभाग की भूमि पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया था। निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन विरोध के चलते निर्माण कार्य नहीं रुका। इस पर सहायक अभियंता एसके जादौन ने प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
सोमवार को एसडीएम सदर राजेश कुमार, पीडब्लूडी के सहायक अभियंता एसके जादौन, अवर अभियंता हरवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। निर्माणाधीन दुकानों को जेसीबी से ध्वत करवा दिया।
विज्ञापन

एक दुकानदार के विरोध करने पर पुलिस ने उसको समझाकर शांत करा दिया। सहायक अभियंता एसके जादौन ने बताया कि जिस स्थान पर स्थाई दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। यह जगह लोक निर्माण विभाग की है। कुछ लोगों ने फर्जी बैनामा किया गया है।उनके खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें