खेल दिवस पर एथलेक्टिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत एसोसि
- फोटो : खेल दिवस पर एथलेक्टिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत एसोसिएशन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं श्यामवीर दद्दा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालक वर्ग में दो किलोमीटर दौड़ और लंबी कूद तथा बालिका वर्ग में एक किलोमीटर दौड़ और लॉन्ग जंप प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
दो किलोमीटर दौड़ के बालक वर्ग में विवेक कुमार ने 5:50 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। योगेश कुमार ने 5:59 मिनट में रजत और अभिषेक ने 6:13 मिनट में कांस्य पदक हासिल किया। लॉन्ग जंप में चमन ने 6.45 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण, आदित्य ने 6.33 मीटर के साथ रजत और विवेक कुमार ने 5.30 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग की एक किलोमीटर दौड़ में भवन प्रथम, रागिनी राजपूत द्वितीय और नंदिनी तृतीय रहीं। लंबी कूद में अदिति ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और राजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पाल सिंह, सचिव एवं कोच श्यामवीर, प्रतियोगिता प्रबंधक रविंद्र कुमार, चीफ कोच सचिन राजपूत मौजूद रहे।