फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पुलवामा के शहीदों को अटेवा ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 15 Feb 2023 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा के शहीदों को अटेवा ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शिकोहाबाद। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर पाली इंटर कॉलेज में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अटेवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्णज ने की। शिक्षकों, कर्मचारियों ने शहीद सैनिकों को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

अटेवा के मंडल अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र यादव ने सरकार से अर्धसैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो किसान का बेटा सीमा पर देश की रक्षा में अपनी कुर्बानी दी रहा है। उसको पेंशन नहीं मिलेगी, तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता। इस मौके पर जिला महामंत्री सहदेव सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष गौरी शंकर बिंद, सविता अग्रवाल, अवधेश यादव, विनय यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें