फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटलजी का 90 वां जन्मदिन

Thu, 25 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला फीराेजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को अपने प्रधानमंत्री काल में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर सर्वोच्च स्थान पर रखा व पोखरण परीक्षण कर दुनिया को देश की ताकत का एहसास कराया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 90 वां जन्म दिन मनाते हुए कही।
विज्ञापन




नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया। हवन कर अटलजी के दीर्घायु की कामना की गई तथा मिष्ठान वितरण किया गया। पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अटल विहारी बाजपेयी जैसा न पैदा हुआ है और न होगा। जिलामंत्री उदयप्रताप सिंह ने कहा अटलजी से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए।



 उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष सफाई अभियान के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी पदाधिकारियों, सभासदों व कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र, वार्ड व आसपास सफाई अभियान चलाने गंदगी न फैलाने व पालीथिन पर रोक लगाने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, अवधेश पालीवाल, जयजीव पाराशर, हनुमंत सिंह बघेल, द्विजेंद्र विक्रम परमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, दिनेश गुप्ता, सुशील चक थे। एक अन्य कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवसिंह चक, वृंदावनलाल गुप्ता, रूपेश शुक्ला, संजय चक, दुष्यंत जादौन, सतीश जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें