फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद हंगामा

Fri, 12 Jun 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जिला संयुक्त राजकीय चिकित्सालय में प्रसव के लिए आई एक गर्भवती महिला की समय से उपचार न मिलने पर मौत हो गई। चिकित्सकों की लापरवाही से हुई मौत के बाद परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह व सीओ श्यामकांत पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10.20 बजे 102 एंबुलेंस से ग्राम चितावली निवासी पदम सिंह राठौर की पत्नी गंगाश्री (30) को आशा कार्यकत्री मिथलेश प्रसव के लिए अस्पताल में लाई थीं। वहां पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं है। उस समय ड्यूटी पर स्टाफ नर्स नीलम थीं। आशा कार्यकत्री मिथलेश का आरोप है कि स्टाफ नर्स नीलम ने कहा कि शाम तक डिलीवरी होगी। इस बीच गंगाश्री का हीमोग्लोबिन व ब्लडप्रेशर तक चेक नहीं किया गया। वह प्रसव पीड़ा से कराहती रहीं। सवा दो बजे दाई गुड़िया ने गंगाश्री के इंजेक्शन लगाया। इस पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। मिथलेश ने दूसरी दाई संतोष से कहा लेकिन तब तक गंगाश्री की मौत हो चुकी थी। इससे परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। गांव से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। उन्होंने लापरवाही पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह व सीओ श्यामकांत पुलिस बल के पहुंच गए। एसडीएम को आशा कार्यकत्री मिथलेस ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। सीएमएस डा. शिवकुमार व एसडीएम ने लोगों को समझाकर शांत किया। कुछ देर बाद ग्रामीण स्टेशन रोड वाली सड़क पर जाम लगाने पहुंच गए। इससे अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने बमुश्किल लोगों को रोका। ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम ने मृतका के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाने तथा गांव में जमीन का पट्टा देने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। शाम तक ग्रामीण अस्पताल में ही बैठक हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें