फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर पर नहीं हुआ निर्णय, बैठक का बहिष्कार

Fri, 22 May 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वकर लगाने की नगर निगम की मंशा पूरी होती नहीं दिख रही है। पालीवाल आडीटोरियम में आपत्तियों की सुनवाई के समय निवर्तमान सभासदों से लेकर व्यापारियों ने यह कहते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया कि वार्ड वाइज कैंप लगाकर, आपत्ति देने वालों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस भेजकर रविवार के दिन सुनवाई को बुलाया जाए। आपत्तियों के निस्तारण के नाम पर खानापूरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वकर के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई। पूर्व सभासद मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि स्वकर एक गंभीर मुद्दा है। सभी लोगों को सुनवाई के लिए नहीं बुलाया जाएगा, तब तक समस्या का निदान नहीं हो सकेगा। अशोक गर्ग ने कहा कि स्वकर के प्राप्त आपत्तियों के संबंध में कम से कम 50 प्रतिशत लोग तो आने चाहिए। राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापार मंडल, प्रबुद्धजनों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया जाए, जिससे सभी अपनी बात रख सकें। सोमदत्त गुप्ता ने कहा कि हुंडावाला बाग में सर्किल रेट से कम पर मकान बिक रहे हैं, फिर भी कोई लेने को तैयार नहीं है। गलियों में रहने वालों पर कामर्शियल टैक्स लगाया जाना गलत है। वार्ड में कैंप लगाकर सुनवाई की जाए। स्वकर लेने से पहले सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। रविंद्रलाल तिवारी ने कहा कि 1200 आपत्तियां आने के बाद भी 12 लोग हाल में बैठे हैं। नगर निगम द्वारा आपत्ति की सुनवाई के नाम पर मात्र खानापूरी की जा रही है, यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। यदि जबरन स्वकर वसूलने का प्रयास किया तो व्यापार मंडल सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा। हम बैठक का बहिष्कार करते हैं। आपत्तियों का निस्तारीकरण करना है तो सभी को नोटिस जारी कर बुलाया, तभी कोई निर्णय हो सकेगा।

वार्ड वाइज आई आपत्तियों की जानकारी नहीं
निवर्तमान सभासद कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा शासनादेश के अनुसार वार्ड वाइज आपत्तियों की सुनवाई का प्रावधान है, यह बताया जाए कि कुल कितनी आपत्तियां प्राप्त हुई हैं और वार्ड वाइज कितनी। वार्ड वाइज आपत्तियों की संख्या पर अफसरों ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें