फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विधानसभा चुनावः आयोग ने 30 सितंबर तक मांगी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निर्वाचन आयोग चुनावी मोड में आ गया है। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्वाचन आयोग ने पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती कर 30 सितंबर तक उनकी सूची मांगी है, ताकि मतदान केंद्र भवनों का स्थलीय सत्यापन कराया जा सके।
विज्ञापन

चुनाव में प्रयुक्त होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम 70 प्रतिशत से अधिक जिले में पूरा कर लिया गया है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों के हिसाब से मशीनों को तैयार किया जा रहा है।
आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के अधीन 10 से 12 मतदान केंद्र रखे जाएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भूमिका वल्नरेबिलिटी मैपिंग (संवेदनशीलता का आकलन), मतदान केंद्रों पर एएमएफ (अश्वोर्ड मिनिमम फैसिलिटी/न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं) की व्यवस्था के पर्यवेक्षण और मतदेय स्थलों के संभाजन में बेहद महत्वपूर्ण होगी। आयोग के निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन ने अधिकारियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें