फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर सिपाही से मारपीट

Mon, 01 Jun 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुभाष तिराहा पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस के सिपाही से बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर दी। चेकिंग के दौरान वाहन रोकने पर दबंगों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने तीनों बाइक सवारों को पकड़ लिया और थाने ले आए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुभाष तिराहा पर सिपाही योगेश अन्य साथियों के साथ ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच शिकोहाबाद की ओर से एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों को देख सिपाही ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने बाइक नहीं रोकी। सिपाही ने पीछा कर बाइक को रोक लिया। इसी दौरान बाइक से उतरे आरोपियों ने सिपाही पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरु कर दी। हाइवे पर सिपाही की पिटाई होती देख चौराहा पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स को देख भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। सूचना पर कोतवाल उत्तर शीशकांत शर्मा भी पहुंच गए और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने आ गए। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों में से एक ने अपना नाम पंकज निवासी जलसेर रोड बताया है। उसके साथ टूंडला निवासी उदयभान तथा आगरा निवासी राकेश सिंह भी साथ था। कोतवाल उत्तर का कहना है कि सिपाही की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।


महिला के गले से चैन लूटी
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। पुत्र इंदल सिंह के साथ बाइक से घर जा रही गुड्डीदेवी पत्नी गोरेलाल निवासी सोफीपुर थाना बसईमोहम्मदपुर के गले से बाइक सवार तीन बदमाशों ने गांव जरौली के समीप चैन तोड़ ली और मौके से भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें