पूर्व विधायक राकेश बाबू ने बताया कि वह बेटी से मारपीट की सूचना पर बेटे और अन्य परिजन के साथ लखनऊ जा रहे थे। वह लखनऊ के लिए निकलने वाले थे। तभी नातिन ने फोन कर बेटी के फंदे से लटकने की सूचना दी। उनका आरोप था कि शादी के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।
थाना उत्तर क्षेत्र में मोहल्ला नगला करन सिंह निवासी राकेश बाबू 2007 से 2017 तक बसपा से विधायक रहे। उनके तीन बेटों और तीन बेटियों में सबसे छोटी नीतेश कुमारी की शादी नवंबर 2012 में इटावा के भीमनगर निवासी डिप्टी एसपी मुकेश प्रताप से हुई थी। वह वर्तमान में लखनऊ सीबीसीआईडी में एएसपी हैं।