फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के लिए असीजा स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मिले

Tue, 03 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना को लेकर नगर विधायक मनीष असीजा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने यूपी सरकार से जल्द से जल्द डीपीआर भेजने को कहा है। डीपीआर बनते ही केंद्र सरकार अपना अंशदान भेज देगी।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसे जिलों, जिनमें सरकारी अथवा निजी क्षेत्र का मेडिकल कालेज नहीं हैं, के लिए इस्टेबलिशमेंट ऑफ न्यू मेडिकल कॉलेजेज अटेच्ड  विथ एग्जिस्टिंग डिस्ट्रिक्ट, रेफरल हॉस्पिटल्स योजना लागू की गई है। इस योजना में जनपद के जिला अस्पताल को भी सम्मिलित किया गया है। इस योजना में 75 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार तथा 25 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। शहर में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए नगर विधायक मनीष असीजा तीन वर्षों से यह मामला विधान सभा में उठा रहे हैं। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिए पत्र में नगर विधायक ने कहा कि जनपद को मिलने वाली मेडिकल सौगात से क्षेत्र की जनता को मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओं में, चिकित्सा के क्षेत्र के शिक्षार्थियों के लिए अविस्मरणीय कार्य होने जा रहे है। जनपद में मेडिकल कालेज के लिए एमओयू भेजा चुका है, डीपीआर भेजी जानी लंबित है, अत: इस योजना में व्यक्तिगत रुचि लेकर पूर्ण कराएं। नगर विधायक द्वारा भेजे दिए पत्र के संदर्भ में जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार से डीपीआर बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। इससे मेडिकल कालेज की स्थापना की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन


फोटो -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें