फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनी जैन को मिला गोल्ड मेडल

Wed, 25 Nov 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में आयोजित 43 वीं जवाहर लाल नेहरू राज्य विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में शिक्षक वर्ग में श्री महावीर दिगंबर जैन इंटर कालेज के अध्यापक अश्वनी जैन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में श्री महावीर दिगंबर जैन इंटर कालेज के अध्यापक अश्वनी जैन ने अध्यापक वर्ग में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व किया था। आगरा मंडल के अलावा 18 मंडलों के अध्यापक भी प्रतियोगिता में शामिल हुए। अश्वनी जैन ने आपदा प्रबंधन के अपने माडल के जरिये  प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें मुख्य अतिथि राज्य विज्ञान संस्थान इलाहाबाद की निदेशक नीना श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। अश्वनी जैन ने अपने ग्लोबल वार्मिंग मॉडल के जरिये बताया कि किस तरह से मनुष्य अपनी गतिविधियों और अनावश्यक ईलैक्ट्रानिक उपकरणों के माध्यम से इस पृथ्वी को नष्ट करने की ओर अग्रसर है। अश्वनी जैन की इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, जिला समन्वयक रत्नेश कुलश्रेष्ठ, आगरा मंडल प्रभारी निखिल जैन, पूर्व अध्यक्ष इंद्र भान जैन, अध्यक्ष विनय कुमार जैन व प्रबंधक मोहनलाल जैन सहित प्रधानाचार्य साहस कुमार जैन ने अश्वनी जैन की सफलता पर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें