फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आचार संहिता लगते ही नगर निगम ने उतरवाए होर्डिंग-बैनर

Sun, 17 Mar 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित टीम के साथ होर्डिंग एवं बैनर हटवाने को सक्रिय दिखाई दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का जिले में प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा। इसके साथ सभी तहसीलों में एसडीएम, सीओ नगर निकायों की टीम के साथ होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर को हटवाते दिखाई दिए। शनिवार को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ जिला प्रशासन आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने को सक्रिय हो गया। डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर कृतिराज, अपर नगर आयुक्त अब्बास नकवी नगर निगम की टीम के साथ शहर के सुभाष तिराहे, नगला बरी चौराहे, सुहागनगर चौराहे, नगला भाऊ चौराहे, बंबा चौराहे, रसूलपुर थाने के पास, बंबा बाईपास के साथ अन्य मार्गों पर राजनैतिक दलों की ओर से लगाए गए होर्डिंग बैनर को हटाने का कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में बीडीओ, एडीओ पंचायत के साथ संबंधित थाना के प्रभारी इस कार्रवाई की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। दीवारों, सरकारी भवनों पर की गई पेंटिंग को भी पुतवाने का काम टीमों के द्वारा किया जाएगा। सिरसागंज तहसील क्षेत्र में बैनर होर्डिंग, पोस्टर को हटाने की कार्रवाई एसडीएम व सीओ ने नगर पालिका की टीम के साथ की। वहीं खैरगढ़, फरिहा व कठफोरी जैसे ग्रामीण आंचल में भी जिले के अधिकारी देर शाम तक बैनर व होर्डिंग को हटाने के लिए मशक्कत करते देखे गए।
शिकोहाबाद में एसडीएम आदेश सिंह सागर, सीओ प्रवीन तिवारी के साथ नगर पालिका की टीम ने व टूंडला में एसडीएम शिवध्यान पांडेय, सीओ अनिवेश कुमार एवं ईओ आशीष त्रिपाठी के साथ पालिका टीम ने होर्डिंग व बैनर हटवाए। जसराना में एसडीएम सतेंद्र सिंह एवं सीओ श्यामजीत सिंह, तहसीलदार लालता प्रसाद व ईओ अविनाश कुमार ने होर्डिंग हटवाए।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने स्वयं उतारे होर्डिंग बैनर
प्रशासन राजनीतिक दलों के होर्डिंग बैनरों को हटवाए उससे पूर्व ही कई लोग अपने होर्डिंग को खुद ही उतारते दिखाई दिए। अधिकांश ने शनिवार सुबह होर्डिंग को उतरवा लिया था। उन्हें बनवाने में काफी पैसा खर्च किया है। चुनाव के बाद वह फिर से काम आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें