फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन चोर गिरफ्तार, दो ईको-बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार वाहन चोर गिरफ्तार, दो ईको-बाइक बरामद
विज्ञापन

एक हिस्ट्रीशीटर भी, उत्तर और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को उत्तर और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी है। इनके पास से चोरी की दो ईको, एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे और थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों में धर्मेंद्र सिंह निवासी मनिया खेड़ा, थाना नारखी, प्रेम सिंह निवासी लालई खैरगढ, शोएब निवासी आकाशवाणी रोड रामगढ व सदाकत निवासी छोटा लालपुर टावर के पास रसूलपुर हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए चोरों में धर्मेंद्र हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। चोरी के वाहनों को कबाड़े में काटकर कबाड़ी की मदद से वाहनों के पुर्जों को बेच दिया करते थे। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। धर्मेंद्र गैंग का सरगना है। वहा साथियों के साथ वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। इस दौरान सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें