तीन बदमाश गिरफ्तार, दो कार, तीन बाइक बरामद
- जलेसर रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए ये सभी, सभी वाहन चोरी के
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन बदमाशों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी के वाहन, नकदी व मोबाइल फोन बरामद हुआ हैं। बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने जेल भेज दिया। इसमें एक बदमाश गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जलेसर रोड से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार राहुल वाल्मीकि निवासी तिलक नगर मोहल्ला खेड़ा, शिवम उर्फ पटाका निवासी थियेटर वाली गली वाल्मीकि -मोहल्ला रामनगर, थाना लाइनपार व पवन कुमार निवासी झांसी मोहल्ला भिंड थाना कोतवाली देहात जिला भिड़ के रहने वाले हैं। इसके पास से बदमाशों के पास से दो कार, तीन बाइक, तीन मोबाइल फोन, तीन तमंचे और 1300 रुपये बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि राहुल वाल्मीकि गैर इरादतन हत्या के मुकदमा में वांछित है। जिसकी तलाश थी।