फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायर कर भाग रहा युवक पकड़ा

विज्ञापन
शिकोहाबाद- असलाहों के साथ फोटो खिंचवा कर फेसबुक पर अपलोड करने वाला आरोपी बीच में, जिससे पूछताछ कर? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ फोटो अपलोड करने वाले गिरोह से मुस्तफाबाद रोड पर सोमवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर फायर कर भागते गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली में पत्रकारों से मुखातिब एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, एसआई ओमपाल सिंह, कांस्टेबिल राहुल पाल और वैभव मिश्रा के साथ सोमवार रात मुस्तफाबाद रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस को कुछ लोग एक प्लॉट में खड़े नजर आए। पुलिस ने उन्हें टोका तो युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।
पुलिस ने बचाव करते हुए आरोपियों की घेराबंदी की। भागते समय एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित निवासी जैन गली रहचटी मुस्तफाबाद रोड बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उनका एक गैंग है। इसमें लगभग 20 युवा शामिल हैं। ये सभी लोग अवैध असलाह के साथ फोटो खिंचाकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दहशत फैलाते हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि गैंग के शेष सदस्य भी अब पुलिस के रडार पर हैं। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें