टूंडला। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर छात्रा ने फौजी पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना नारखी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया वर्ष 2018 में उसकी फौजी से दोस्ती हो गई थी। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर फौजी वर्ष 2018 से ही उसके साथ अवैध संबंध बनाता आ रहा है। वह टूंडला स्थित होटल में भी उसे लेकर आया और मना करने के बाद भी यौन संबंध बनाए। अब शादी से इनकार कर रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।