फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने खर्च पर डीसी मनरेगा होंगे निलंबित

Tue, 12 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 मनरेगा योजना की धनराशि को खर्च करने में लापरवाही एपीओ एवं पंचायत सचिवों को महंगी पड़ेगी। 60:40 का अनुपात नहीं रखने वाले तीन ब्लाकों के साथ 63 पंचायतें शामिल हैं। शासन से सीधे इस खामी के लिए डीसी मनरेगा को जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबन के आदेश दिए हैं। डीसी मनरेगा ने चेतावनी दी है कि जो धनराशि जमा नहीं कराएंगे उनके खिलाफ अब अभियोग दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत खर्च हुई धनराशि की मानीटरिंग शुरू की गई है। ब्लाकों के साथ ग्राम पंचायतों में भी धनराशि खर्च करने में मनमानी की गई। शासन के आदेश हैं कि 60 प्रतिशत धनराशि को लेबर के कार्य व 40 प्रतिशत धनराशि के सामग्री पर खर्च किया जाए। लेकिन जिले की 63 ग्राम पंचायतों के साथ तीन ब्लाक फीरोजाबाद, अरांव एवं मदनपुर धनराशि को मनरेगा के निर्देशों के अनुरूप खर्च नहीं किया गया। इस मनमानी को शासन ने काफी गंभीरता से लिया है। शासन के अनुसचिव उमाकांत पाठक ने आयुक्त ग्राम्य विकास एवं अपर आयुक्त मनरेगा को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में 40 प्रतिशत से अधिक धनराशि सामग्री अंश पर खर्च की गई है उन जिलों के डीसी मनरेगा सीधे सीधे जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ आरोपपत्र के साथ-साथ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। मनमानी करने ही वाले प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीक सहायक, एपीओ एवं बीडीओ तथा डीसी मनरेगा से धनराशि की वसूली भी की जाएगी। शासन के इस आदेश ने अफसरों की नींद को उड़ा दिया है।

गांवों से होगी वसूली
मनरेगा योजना की धनराशि खर्च करने में मनमानी करने वाले लोहिया गांवों में पैगू, राहतपुर, पिड़सरा, सूरजपुर रुधैनी, ताखा, भादऊ, एका, हथौली, मिलावली, नवलपुर, आनंदीपुर, चंद्रवार, कुर्रीकूपा, मटसेना, पहाड़पुर, सलेमपुर, शंकरपुर, सोफीपुर, उलाऊखेड़ा, वासुदेवपुर, बैरनी सनौरा, बनवीरपुर कुढ़ी, भीकनपुर सांखिनी, कुढ़ी, विजौली, पृथ्वीपुर, बलीपुर, जायमई, खोड़ई, मई गदोखर, परियर, पुनच्छा, त्रिलोकपुर, आरौंज, छरी छप्पर, घाघऊ, जाफराबाद, मोहम्मदपुर लभौआ, नसीरपुर, चमरौली, गढ़ी निर्भय, डिवायची, डाहिनी, आकलाबाद हसनपुर, गदनपुर, नगला गोकुल, ढकपुरा, नानपी पीथनी, सड़ामई, बजीरपुर जेहल पुर, अकबरपुर कुतुकपुर, औरंगाबाद आदि हैं।  
विज्ञापन


फीरोजाबाद, अरांव एवं मदनपुर ब्लाक के 42 लोहिया व 21 अन्य गांवों में मनरेगा की धनराशि खर्च करने में मनमानी की है। इन सभी से धनराशि वसूली जाएगी। जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

रमेशचंद्र, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें