फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का मंत्र

Tue, 20 Aug 2019 12:27 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अपराजिता अभियान के तहत आयोजित पुलिस पाठशाला में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत सोमवार को ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में पुलिस पाठशाला हुई। मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने छात्राओं को सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि छात्राएं डरें नहीं, आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर एवं डायल 100 की मदद लें।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने कहा कि बेटियां अपने साथ होने वाली किसी भी हरकत का खुलकर विरोध करें। अपने साथ होने वाली घटना को छिपाएं नहीं, अभिभावकों को बताएं और स्कूल में शिक्षकों को भी बताएं। रास्ता चलते कोई गलत हरकत करे तो खूब तेज चिल्लाएं।
 

 

अगर फिर भी छेड़छाड़ करने वाले नहीं मानें तो सिर के बालों में लगे हेयरपिन का इस्तेमाल करें। दांतों से काट लें। उन्होंने महिला हेल्प लाइन 1090 और डायल 100 के बारे में बताया। विद्यालय निदेशक डॉ. रजनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर, डॉ. पीएस राना और केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें