फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एप नहीं कर रहा काम, कैसे हो फार्मर रजिस्ट्री

Tue, 14 Jan 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसान भटकने को मजबूर हैं। कहीं एप नहीं खुलने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि टापाखुर्द क्षेत्र एप पर दिखाई नहीं देने के कारण सीएससी केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। किसानों ने इसकी जानकारी विभाग को भी दी, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। फार्मर रजिस्ट्री एप की साइट नहीं चलने का परिणाम है कि इसका काम काफी धीमी गति से हो रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले जिले के दो लाख 31 हजार से भी अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करानी है। इस नए प्रयोग के बाद किसानों की सभी भूमि के रकवा एक ही स्थान पर दिखाई देंगे। इस काम की शुरुआत तो नवंबर से हो गई थी, लेकिन अभी तक 65 हजार के करीब किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। आधा जनवरी बीतने को आ गया है, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री का काम काफी धीमी गति से संचालित हो रहा है। सीएससी संचालकों की मानें तो एप काम ही नहीं कर रहा है। विभाग ने इस काम करने को उप निदेशक कृषि कार्यालय, मनरेगा की टीम, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिवों के साथ-साथ रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायकों तक को लगा दिया है। लेकिन जब एप ही नहीं चल रहा है तो फिर किसान रजिस्ट्री कहां से कराएं। किसान घंटों तक इंतजार करने के बाद बैरंग घर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



बोले किसान
-पिछले करीब एक पखवाड़े से फार्मर रजिस्ट्री कराने को कोटला रोड मंडी के पास स्थित जनसेवा केंद्र पर जा रहे है। लेकिन टापाखुर्द पंचायत का नाम ही एप पर नहीं आ रहा है। इसके कारण काफी दिक्कत है। अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे किसानोंं को राहत मिल सके।
श्रीकृष्ण, टापा खुर्द

-तड़के छह बजे जनसेवा केंद्र पर आ गए थे। सुबह के नौ बजे गए। तीन घंटे इंतजार के बाद भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी। ऐसे हम अकेले नहीं बल्कि हमारे गांव के अधिकांश किसान भटकने को मजबूर है। प्रशासन को इसका कोई हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन

चंद्रपाल सिंह किसान टापाखुर्द
-फार्मर रजिस्ट्री एप ही नहीं चल रहा है। आखिर फार्मर रजिस्ट्री कहां से कराएं हम तो पिछले आठ दिनों से लगातार चक्कर लगा रहे है। सचिवों के भी फोन आ रहे हैं, लेकिन करें क्या कंप्यूटर ही काम नहीं कर रहा। कागज हाथ में थामकर इधर से उधर भटकने को मजबूर हैं।
विनोद कुमार, नगला अमान

-फार्मर रजिस्ट्री का काम काफी मुश्किल भरा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए हम तो देर शाम से लेकर सुबह तड़के तक दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन कई दिन बाद अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सका। कृषि विभाग के अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
जयकिशोर, टापाखुर्द
-फार्मर रजिस्ट्री एप काम धीमी गति से चलने की शिकायतें मिल रहीं है। शासन को इस संबंध में अवगत करा दिया है। जहां खामी हैं वहां सुधार कराने का काम कराया जा रहा है। ताकि फार्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से हो सके।
विज्ञापन

सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें