फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: एंटी नारकोटिक्स टीम ने चरस तस्कर को दबोचा, कब्जे से 25 लाख का माल बरामद

Sun, 26 Nov 2023 10:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एंटी नारकोटिक्स टीम ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किाया है। इसके कब्जे से 25 लाख का माल बरामद हुआ है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
Firozabad News: पुलिस गिरफ्त में चरस तस्कर और बरामद माल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एंटी नारकोटिक्स आगरा जोन की टीम ने थाना उत्तर और लखनऊ मुख्यालय की सर्विलांस टीम के सहयोग से चरस की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4 किलो 266 ग्राम चरस बरामद किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


सीओ एएनटीएफ इरफान नासिर खान और सीओ सिटी कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से वार्ता करते हुए बताया कि टीम ने गांधी पार्क के समीप खाली मैदान से नूर नगर निवासी रियाजउद्दीन उर्फ बिरयानी को गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: फसल बीमा फर्जीवाड़े की होगी रिकवरी... तीन सौ से अधिक किसानों की सूची तैयार; कहीं जद में आप भी तो नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पास से चार किलो चरस बरामद हुई है। वह पहले भी चरस के अलावा अवैध असलाह के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में एएनटीएफ निरीक्षक पवन शर्मा, थाना प्रभारी उत्तर कुलदीप दीक्षित, आशीष शुक्ला, वसीम अकरम मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें