फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जलकल अवर अभियंता सहित तीन कर्मियों से मांगा जवाब

Wed, 29 Jan 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के अवर अभियंता सहित तीन कर्मियों से जवाब तलब किया है। नोटिस में अवर अभियंता को अनुशासनात्मक एवं आउट सोर्सिंग कर्मियों को सेवा से बर्खास्तगी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

लापरवाह कर्मचारियों पर निगम उच्चाधिकारियों के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लोधीपुरम वार्ड संख्या 29 से जुड़ा है। वार्ड में शिव राठौर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान के पास पेयजल लाइन में लीकेज संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बावजूद अवर अभियंता गोविंद कुमार, आउट सोर्सिंग सुपरवाइजर राजकपूर एवं शाकिर हुसैन ने शिकायत का निस्तारण नहीं कराया। शिकायतकर्ता को हड़काते हुये दो-तीन दिन बाद समस्या निदान कराने की बात कह टरका दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त ने जलकल कर्मियों के रवैया पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अवर अभियंता गोविंद कुमार व आउटसोर्सिंग कर्मियों राजकपूर और शाकिर हुसैन से तीन दिन में जवाब दाखिल नहीं करने पर अवर अभियंता को अनुशासनात्मक कार्रवाई व आउट सोर्सिंग कर्मियों को सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें