फिरोजाबाद। नीबू वाला बाग निवासी संतोष राठौर ने कहा कि अपने अन्य सहयोगियों के साथ रसूलपुर क्षेत्र में एक प्लाट मोहल्ला गढ़ैया निवासी साजिद कमाल से खरीदा था। उक्त प्लाट पर भाजपा नेता एवं पार्षद अजय गुप्ता जबरन कब्जा करना चाहता है।
आरोप लगाया कि पार्षद झूंठे मुकदमों में फंसवाने की धमकी देते है। पार्षद अजय गुप्ता ने कहा कि यह लोग एक संगठित गिरोह बनाकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। वास्तम में यह जमीन हमारे समाज की है। जांच में यह साबित हो गया है। प्रशासन ने यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हम भूख हड़ताल करने को वाध्य होंगे। संतोष राठौर ने कहा कि मोहल्ला रसूलपुर में स्थित प्लाट को मोहल्ला गढ़ैया थाना दक्षिण निवासी साजिद कमाल से खरीदा था। इसमें योगेंद्र सिंह,शिवदेश, अरविंद कुमार,छोटी देवी, लढ़ूपुर चकरपुर निवासी हरिओम, अशोक कुमार, बदकशा, श्याम नगर निवासी सुरेशचंद्र, नगला दुर्गालालपुर निवासी रामवीर आदि शामिल है। उन्होंने कहा भाजपा नेता एवं पार्षद अजय गुप्ता लोगों को बिना बजह परेशान करते है। जिस प्लाट का बैनामा कराया है उसका अजय गुप्ता से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा पार्षद अजय गुप्ता ने कहा कि उक्त जमीन जिस साजिद कमाल की बता रहे हैं उनकी है ही नहीं। बल्कि जमीन का विवाद काफी पुराना सुशीला ब्रजराज सिंह से जुडा है।
यह जमीन वैश्य एवं ब्राह्मण समाज की है। तहसील प्रशासन की ओर से जांच कराई जा चुकी है। जो मुझपर आरोप लगाए है वह निराधार हैं। विपक्षी ही कब्जा कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मैं हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई आठ दिन के अंदर करें। अन्यथा उक्त भूमि पर भूख हड़ताल करने को वाध्य होऊंगा।