स्टेशन रोड सागर इंक्लेव स्थित लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में 18 वीं इंद्राणी देवी कुलश्रेष्ठ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. बीके सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ठ अतिथि स्कूल के प्रबंधक राजेश तिवारी एवं संरक्षक दिलीप कुलश्रेष्ठ थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या वंदना तिवारी ने की। कार्यक्रम की संयोजिका डा. नेहा कुलश्रेष्ठ थीं।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के अनिरुद्ध प्रताप, तान्या व अंजली ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के अंकित यादव ने तृतीय इसके अलावा ज्ञान ज्योति की पूजा जोशी, लार्ड कृष्णा के ऋतिक यादव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। सीनियर वर्ग में पीआरटी के अभिषेक सिंह व सुधांशु ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय, ज्ञान दीप की डौली ने तृतीय, क्षेय इंटर कालेज सिरसागंज के अजय कुमार एवं यंग स्कॉलर्स के देव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, राजीव कुलश्रेष्ठ, पवन सक्सेना, रूबी, नीटू, अंशुल, गरिमा का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के आयोजक सुबुद्घि देव कुलश्रेष्ठ थे। कार्यक्रम का संचालन वंदना पालीवाल ने किया।