फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां की फटकार से नाराज युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 12 Jan 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के नगला विष्णु के एक युवक ने अपनी मां की फटकार से क्षुब्ध होकर रविवार रात को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का भी केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नगला विष्णु निवासी कोमल सिंह (32) का रविवार शाम को अपनी मां से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। मां की डांट से कोमल सिंह क्षुब्ध होकर घर से निकल गया। वह रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। स्टेशन पर डाउन ट्रैक माल गोदाम के पास रांची गरीबरथ के सामने आकर रात में आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए। जीआरपी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि कोमल सिंह को उसकी मां ने किसी बात पर फटकार दिया था, जिससे नाराज होकर कोमल सिंह ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोमल सिंह के खिलाफ एक नाबालिग से दुष्कर्म का केस चल रहा था। इस केस में वह जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें