फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर बने मंदिर को हटाने से रोष

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया में बाउंडीवॉल को हटाते कर्मचारी। सोर्स संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित मंदिर को हटाए जाने से हिन्दू संगठनों में गुस्सा है। सोमवार को रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास कार्य के दौरान मंदिर की चहारदीवारी के कुछ हिस्से को तुड़वाया गया।
विज्ञापन


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वचालित सीढ़ियां समेत पैदल पुल, आदि का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पिछले कई वर्षों से भगवान शिव एवं हनुमान जी का मंदिर स्थापित है। यहां आने वाले रेलयात्री से लेकर अधिकारी एवं कर्मचारी भी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर मंदिर की बाउंड्रीवॉल को हटाया जा रहा है।
सोमवार को अचानक से तोड़फोड़ किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह ने बताया कि मंदिर नहीं तोड़ा जा रहा है। मार्ग के लिए कुछ जगह की जरूरत थी। इसलिए कुछ हिस्से को हटाया गया है। मंदिर की मूर्तियां सुरक्षित वहीं रखी है। विकास कार्य के चरण में मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने भक्तों की आस्था का पूरा ख्याल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें