फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिव मंदिर में अनुसूचित जाति का पुजारी बैठाए जाने पर रोष, प्रदर्शन

Fri, 18 Jul 2025 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- नगला महादेव में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, हटाए जाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। तहसील क्षेत्र के गांव नगला महादेव में बने शिव मंदिर में कुछ लोगों द्वारा अनुसूचित जाति का पुजारी बैठाए जाने पर मंदिर ट्रस्टियों और अन्य ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने तहसील पहुंचकर पुजारी को हटाए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए मंदिर की चाबी दिलाए जाने की मांग की है।

कंडेश्वर महादेव मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमतवीर सिंह पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ शुक्रवार दोपहर एक बजे तहसील पहुंचे पहुंचे। उन्होंने गांव स्थित शिव मंदिर में कुछ लोगों द्वारा राजनीति के तहत अनुसूचित जाति का पुजारी बैठाए जाने का विरोध किया तथा हर-हर महादेव, भोलनाथ ही जय, अनुसूचित जाति के पुजारी को मंदिर में बैठाने वालों को बुद्धि दो आदि नारेबाजी की। इस बीच एसडीएम की अनुपस्थित में पहुंची तहसीलदार राखी शर्मा को उन्होंने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में सुमतवीर सिंह ने कहा है कि श्रावण मास का पवित्र महीने में पूर्वजों द्वारा बनाए गए महादेव मंदिर में जा नहीं पा रहे हैं। महादेव मंदिर में गांव के कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति के एक पुजारी को बैठा दिया है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मंदिर में बैठा पुजारी पूजा करने वाली महिलाओं से अभद्रता करता है। उन्होंने पुजारी को हटाने एवं मंदिर की चाबी दिलाए जाने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में ट्रस्ट उपाध्यक्ष सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महासचिव गौरव कुमार, महामंत्री लीलाधर उपाध्याय, राजवीर दिवाकर, राधेश्याम, शीलेंद्र कुमार कश्यप, राजकुमार, गौरव कुमार, गिर्राज, रोहित कुमार, रामसिंह, पवन कुमार, शिवकुमार, नेत्रपाल, धर्मेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, नरायण देवी आदि हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें