फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला मशाल जुलूस

Thu, 22 Sep 2016 12:42 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला मशाल जुलूस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आज कटोरी एवं गिलास के साथ विकास भवन पर करेंगी प्रदर्शन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया। विकास भवन से डीएम कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला। डीपीओ के द्वारा सीडीपीओ, सुपर वाइजरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर काफी आक्रोश है। गुरुवार को थाली एवं चम्मच के साथ विकास भवन के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले भर की कार्यकत्रियां जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के बाहर एकत्रित हुईं। उन्होंने विभागीय अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज एवं आसमा कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में विकास भवन से लेकर डीएम कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकत्री विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। कार्यकत्रियों में इस बात को लेकर ही आक्रोश था कि भ्रष्टाचार में सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर लिप्त हैं उनके खिलाफ शिकायत किए जाने पर भी डीपीओ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। अरांव ब्लाक में सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। प्रदर्शन में सुषमा, मोहिनी देवी, प्रमिला गुप्ता, आरती देवी, चंद्रकांती, हेमा सिंह, राधा देवी, सुनीता देवी, स्नेहलता, श्रद्धा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें