फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मुंह में ठूंसा कपड़ा, बुरी तरह कुचला, शरीर को चाकू से गोदा; शव देख कांप गए लोग

Tue, 08 Aug 2023 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घर वालों ने शव देखा तो चीख पड़े। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, जांच करती पुलिस, मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की दोपहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर शरीर को चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव खेत पर पड़ा मिला। घर वालों को जानकारी हुई तो चीखते हुई मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के कटरई नगला मान सिंह गांव की है। गांव निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी कुसुमलता पास के ही गांव नगला कैंकन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत थीं। मंगलवार की दोपहर एक बजे छुट्टी होने के बाद वह केंद्र से अपने घर जाने के लिए निकली थी। लेकिन काफी समय तक वह घर पहुंची। इसी बीच खून से लथपथ कुसुमलता का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: दामाद को फंसाने के लिए बेटी को जिंदा जला दिया...अब परिजन के साथ गांववाले भी कर रहे नफरत

विज्ञापन

ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना गांव में अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। खबर मिली तो परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ राजवीर सिंह, थाना प्रभारी महेश सिंह पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
 
विज्ञापन

महिला के पति हरिश्चंद्र ने बताया कि महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। पहचान मिटाने को उसके मुंह को कुचला गया। इसके बाद शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए। महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने कहा महिला की निर्ममता से हत्या की गई है। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल पर कुछ साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें