फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा, 18 वर्ष की आयु पूरी तो भरें फार्म संख्या छह

Sat, 17 Sep 2016 01:45 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
डीएम ने कहा, 18 वर्ष की आयु पूरी तो भरें फार्म संख्या छह
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन, आज से परियोजनाओं का विरोध
विज्ञापन

आंदोलन को एक पखवाड़ा बीता, किसी भी अधिकारी ने नहीं ली कोई सुधि

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आंदोलन का रुख शुक्रवार को बदल गया। महिला कार्यकत्रियों ने निदेशक आनंद कुमार की अर्थी निकालकर दहन किया। कार्यकत्रियों ने कहा कि काफी दिनों से आंदोलन के बाद भी डीएम अथवा डीपीओ धरना स्थल पर ही नहीं पहुंचा। आक्रोशित कार्यकत्रियों ने हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सीओ सदर फोर्स सहित पहुंचे। प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज के समझाने पर कार्यकत्रियां मानीं।

महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ के प्रांतीय आह्वान पर दो सितंबर से धरना प्रदर्शन चल रहा है। एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी धरना स्थल पर किसी अधिकारी के नहीं आने पर कार्यकत्रियों ने धरना स्थल से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकत्रियां कंधे पर निदेशक आनंद कुमार सिंह की प्रतीकात्मक अर्थी थामे थीं। डीएम कार्यालय के चौराहे के समीप अर्थी को आग के हवाले किया गया। अर्थी जलाने के बाद धरना देर शाम तक चला। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि कई दिनों से आंदोलन चलने पर भी प्रशासन ने कोई सुधि नहीं ली। संघ में शिकोहाबाद सीडीपीओ के तबादला नहीं किए जाने को लेकर आक्रोश नजर आया। उनका आरोप है कि डीपीओ उन्हें बचाने का प्रयास कर रहीं हैं। परियोजना कार्यालयों पर बर्तनों को बजाकर विरोध किया जाएगा। शाम को घर लौटने के दौरान कार्यकत्रियों ने मुख्यालय चौराहे पर जाम किया। जाम की सूचना मिलते ही सीओ सदर भगवान सिंह, क्यूआरटी के साथ महिला एसओ फोर्स सहित पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन में चंद्रकांती, हेमा, राधा सिंह, सुधा देवी, सुमन देवी, गीता, सरोज देवी, बेबी, विनीता, सुनीता, स्नेहलता, आरती देवी, प्रिमला गुप्ता, सुषमा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकत्री शामिल थीं।
विज्ञापन



एमएलसी के आश्वासन पर शिक्षामित्रों को धरना समाप्त
आदर्श शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर ज्योति वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चला। सपा के एमएलसी डा.असीम यादव धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षामित्रों से कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आएं। दस दिन के अंदर समायोजित शिक्षामित्रों के बराबर मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ धरना समाप्त हो गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रहीसपाल सिंह यादव, सचिव ओमकार सिंह यादव, राजपाल, योगेंद्र सिंह यादव, नीलम यादव शामिल थे।

लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को जारी रहा। शिकोहाबाद के तहसील अध्यक्ष अशोक यादव, प्रेमपाल सिंह ने कहा प्रदेश सरकार का लेखपालों की ओर कोई ध्यान नहीं हैं। सदर तहसील अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष विवेक यादव ने विचार रखे। उदयवीर सिंह तहसील अध्यक्ष सिरसागंज, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, जिलामंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पवन यादव, नेपाल सिंह, सुखवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


चालक संघ का 19 से चक्काजाम
राजकीय वाहन चालक संघ के मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें