फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन नगर खेड़ा मंदिर में मनाया जलधारा महोत्सव

Sat, 17 Sep 2016 01:43 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
जैन नगर खेड़ा मंदिर में मनाया जलधारा महोत्सव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दशलक्षण महापर्व के बाद शुक्रवार को श्री आदिनाथ दिगंबर मंदिर, जैन नगर खेड़ा में जलधारा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इंद्र स्वरूपों ने श्रीजी का अभिषेक किया। रात्रि में भजन संध्या आयोजित की गई। जैन नगर मंदिर में आयोजित जलधारा महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। प्रात:काल मंदिर में अभिषेक पूजन किया गया। दोपहर में इंद्र स्वरूप गाजे-बाजे के साथ तीस फुटा पार्श्वनाथ मंदिर पर जल लेने गए और फिर मंदिर लौटे। पूजन पाठ के साथ जिनेंद्र भगवान की जलधारा की गई। रात्रि में भजन संध्या आयोजित की गई। देर रात्रि तक भक्त भजनों पर भावविभोर होकर झूमते रहे। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार जैन, यतेंद्र जैन, अनिल जैन, राजेश, विपिन, बॉबी, अंशुल जैन, सौरभ जैन, सुभाषचंद्र जैन, अंकित जैन, मोनू, सोनू, सनी, रोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


1008 दीपों से दीपमालिका सजाई गई
गली लोहियान स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर चौबीस टोंक पर अनंत चतुर्दशी के मौके पर दीप मालिका सजाई गई। एक साथ कई दीपों की रोशन से मंदिर परिसर जगमगाने लगा। इस दौरान भक्तों द्वारा सामूहिक आरती की गई। इस मौके पर लोकेंद्र पाल जैन अध्यक्ष, प्रवीन जैन, राजेश जैन, सुधीर जैन, विनोद जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें