फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्राचीन सिक्के हुए गायब, ठेकेदार-मजदूरों पर आरोप

Wed, 25 Jun 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी के कोटला स्थित वनखंडेश्वर मंदिर की खुदाई के दौरान निकले प्राचीन सिक्के गायब होने के मामला चर्चा का विषय बन गया है, बताते हैं कि मंदिर पर काम करने वाले ठेकेदार एवं मजदूरों ने यह सिक्के गायब कर दिए हैं,पहले ध्यान नहीं देने वाली पुलिस ने अब सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कोटला स्थित प्राचीन वानखंडेश्वर मंदिर के सुधार कराए जाने को करीब एक माह पहले खुदाई का काम प्रारंभ किया गया था खुदाई के दौरान यहां काफी प्राचीन सिक्के बरामद हुए थे जानकारों की माने तो करीब 2000 वर्ष पुराने सिक्के होने के कारण इनको पुरातत्व विभाग को जांच करने के लिए भेजने की तैयारी की थी, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दे दी थी, विभाग की टीम एक बार गांव में जाकर जांच भी कर गई थी इसके बाद भी इन सिक्कों को सुरक्षित रखने की ऒर ध्यान नहीं दिया, पुलिस विभाग ने इस मामले को काफी हल्के में लिया, हालत यह बने वहां काम करने वाले ठेकेदार एवं मजदूरों को प्राचीन सिक्कों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंप दी। अब प्राचीन सिक्के गायब हो चुके हैं। उन सिक्कों की जानकारी न तो पुलिस पर है और न ही ठेकेदार व मजदूरों को। तो सिक्के फिर कहां चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें